मखाना किसानों के लिए बड़ी सौगात
Blog
बिहार सरकार की नई मखाना विकास योजना 2026-27 किसानों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है। इस योजना के तहत खेती से लेकर प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट तक सब्सिडी दी जाएगी, जिससे मखाना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
नई दिल्ली, किसान तक
बिहार सरकार ने नेशनल मखाना बोर्ड के तहत 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए
मखाना विकास योजना शुरू की है. इस योजना के तहत खेती से लेकर एक्सपोर्ट तक,
पूरी सप्लाई चेन में सब्सिडी दी जाएगी.
इस योजना का मकसद मखाना (जिसे फॉक्स नट्स भी कहते हैं) के उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देकर किसानों की इनकम बढ़ाना है. बिहार भारत में मखाने का सबसे बड़ा उत्पादक है. अधिकारियों ने बताया कि मखाने की खेती करने वाले किसान, खेती के आधुनिक तरीके अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए ₹71,600 रुपये तक की मदद पाने के हकदार होंगे.
सरकार ने अलग-अलग कैटेगरी में प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने के इच्छुक उद्यमियों के लिए भी ग्रांट देने की घोषणा की है. इस योजना के तहत:
खेत-स्तर पर प्रोडक्ट मैनेजमेंट यूनिट्स को ₹2 लाख रुपये की मदद मिलेगी. बाजार तक पहुंच को मजबूत करने के लिए, राज्य सरकार मखाना बिक्री केंद्र बनाने के लिए ₹10 लाख रुपये तक की मदद देगी.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने वाले व्यवसायों को ₹25 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है, जबकि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सर्टिफिकेशन में मदद के तौर पर ₹2.5 लाख रुपये तक की राशि तय की गई है.
वैश्विक बाजारों में मखाने को पहचान दिलाने में मदद के लिए ब्रांडिंग और प्रचार गतिविधियों के लिए अतिरिक्त ₹25 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं.
सरकार ने कहा कि इस योजना का मकसद बिहार में मखाने को एक संगठित उद्योग के रूप में विकसित करना है, जिससे नए रोजगार के अवसर पैदा हों और साथ ही किसानों को बेहतर मुनाफा भी मिले.
आवेदन करने के इच्छुक किसानों और उद्यमियों से
बिहार कृषि ऐप के जरिए अपने आवेदन जमा करने को कहा गया है.
बिहार पहले से ही भारत में मखाने के उत्पादन में सबसे आगे है, ऐसे में इस योजना को ग्रामीण इनकम को मजबूत करने और राज्य के कृषि-व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
Share:
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Nature To Home Agro
Welcome to Nature To Home Agro, your trusted supplier of premium-quality Makhan (butter). With a commitment to freshness and authenticity, we deliver rich, creamy butter sourced from the finest dairy farms.
05 Nov 25
What are the benefits of eating makhana?
05 Nov 25
What is Makhana Good For?
13 Oct 25
Makhana
22 Sep 25
Raisins
22 Sep 25
Lotus Seeds
20 Sep 25
Makhana Lifecycle
17 Dec 24
Premium-quality cashew nuts
17 Dec 24
Fox Nuts (Makhana) - Premium Quality
17 Dec 24
Premium Cashews & Makhana Exporter
27 Jan 26
Makhana Export to UAE
27 Jan 26
Fox Nuts Supplier UAE
Wholesale Quality, Exclusive Pricing – Let’s Discuss!

Leave a Comment
July 29, 2024 at 7:35 am
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc odio nunc, egestas quis efficitur eu, tempus ut nisi. Suspendisse dignissim ut massa ac bibendum. Vivamus sit amet felis odio o. Phasellus a nisi eleifend, rhoncus massa vitae, sodales lacus.